फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Diwali begins in six letters of Bawar, sweetness of Harul mingles in the atmosphere.

Dehradun News: बावर की छह खतों में नई दिवाली का आगाज, फिजा में घुली हारुल की मिठास

Sat, 02 Nov 2024 03:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
New Diwali begins in six letters of Bawar, sweetness of Harul mingles in the atmosphere.

विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र बावर के छह खतों में पांच दिवसीय दिवाली का जश्न शुरू हो गया है। छोटी होलियात के बाद शुक्रवार को बड़ी होलियात मनाई गई। पंचायती आंगनों में महिलाओं-पुरुषों ने हारुल, जैंता और रासो नृत्य की प्रस्तुति देकर अनूठी लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। देर रात तक लोकगीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन गूंजती रही।


बृहस्पतिवार को हनोल, मैंद्रथ, सावड़ा, मुंधौल, चिल्हाड़, पुरटाड़, किस्तूड़, बाणाधार, डिमीच, खरोड़ा, कुनैन, मशक, कांडोई, भरम, कैराड़ आदि गांवों में होलियात की धूम रही। ग्रामीणों ने देव दर्शन कर पर्व की शुरुआत की। पंचायती आंगन में सामूहिक रूप से नृत्यों से सबको लुभाते रहे। नृत्य के दौरान सितलू मोडा की हारुल के बाद कैलेऊ मैशेऊ की हारुल गाई गई। सभी गांवों में सुबह चार बजे ग्रामीण हाथों में भीमल की मशालें लेकर नाचते गाते हुए होलियात लेकर बाहर निकले। होलियात जलाकर पर्व का जश्न मनाया गया। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, वैसे-वैसे लोगों पर लोक संस्कृति का रंग चढ़ता रहा। पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में जूड़ा नृत्य से सबको लुभाया तो महिलाओं ने लोकनृत्य से समा बांधा। महासू धाम हनोल, बाशिक देवता मंदिर मैंद्रथ, पवासी महासू देवता मंदिर बलावट, शेडकूडिया देवता मंदिर रायगी में होलियात पर देवता के नाम से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed