फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New direction will be given for the development of Jaunsar Bawar area: Sandhu

जौनसार बावर क्षेत्र के विकास को दी जाएगी नई दिशा: संधु

Mon, 19 Jun 2023 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
New direction will be given for the development of Jaunsar Bawar area: Sandhu
प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने जिलाधिकारी सोनिका के साथ जौनसार बावर क्षेत्र का दौरा किया। हेलिकॉप्टर से दौरे पर निकले अधिकारियों ने क्षेत्र में बनाई जाने वाली जलविद्युत परियोजनाओं से लेकर पर्यटन, धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में विकास कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन

जौनसार बावर क्षेत्र के लाखामंडल पहुंचे मुख्य सचिव एवं जिलाधिकारी ने मंदिर के दर्शन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की सड़क का निर्माण कराए जाने, महिला अस्पताल बनवाए जाने, धार्मिक पर्यटन को रोजगार का जरिया बनाने, सिंचाई की सुविधा आदि की मांग की। इसके पश्चात त्यूणी पहुंचे मुख्य सचिव और जिलाधिकारी ने हनोल स्थित महासू देवता के सिद्धपीठ मंदिर में देव दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से उन्हें मंदिर का चित्र भेंट करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने त्यूणी से दो किलोमीटर हनोल मार्ग पर टोंस और पावर नदी के संगम स्थल पर बनने वाली फ्लासू परियोजना का जायजा लिया। हनोल पहुंचने पर एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य जोशी, प्रधान रमेश डोभाल, प्रधान रतन सिंह चौहान, चंदर साल्टा, राजा राम शर्मा, पुजारी शांति राम ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। मंदिर समिति ने हनोल में रात्रि विश्राम कक्ष बनवाने, चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग को चारधाम यात्रा मार्ग को जोड़ने के लिए ज्ञापन सौंपा। मुख्य सचिव ने ग्रामीणों एवं मंदिर समिति को क्षेत्र के विकास की योजनाओं पर काम शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया। नवीन चकराता पहुंचे अधिकारियों का भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने ग्रामीणों के साथ स्वागत किया। अधिकारियों ने वीर शहीद केसरी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य सचिव ने कहा कि नवीन चकराता टाऊनशिप बसाने के लिए जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। क्षेत्र में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed