फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new DG health of uttarakhand.

डॉ. कुसुम नरियाल बनेंगी अगली डीजी हेल्थ

Sun, 31 Jan 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 31 Jan 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
new DG health of uttarakhand.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में महानिदेशक पद के लिए तकरीबन एक माह तक चली खींचतान खत्म हो गई है।

विज्ञापन


महानिदेशक डॉ. आरपी भट्ट के सेवा विस्तार पर मुहर नहीं लगने के बाद शनिवार को वह सेवानिवृत्त हो गए। अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महकमे के महानिदेशक पद पर डॉ. कुसुम नरियाल की तैनाती लगभग तय है। डॉ. कुसुम सहित चार निदेशकों की डीपीसी शुक्रवार को मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में हो चुकी है। मुख्यमंत्री से अनुमोदन के बाद कार्मिक विभाग उनकी तैनाती के लिए फाइल विभाग को भेजेगा।

डॉ. आरपी भट्ट का कार्यकाल आठ माह का रहा। प्रदेश में पहली बार किसी डीजी को सेवा विस्तार देने का मामला डॉ. भट्ट के कार्यकाल में हुआ। डॉ. भट्ट के सेवा विस्तार का प्रस्ताव कार्मिक विभाग द्वारा रिजेक्ट करने के बावजूद फाइल सीएम हरीश रावत के पास विचाराधीन थी।
विज्ञापन


दो बार डॉ. भट्ट के सेवा विस्तार के लिए बैठक भी बुलाई गई, लेकिन ऐन मौके पर उन्हें रद्द कर सीएम ने संकेत कर दिया था। दूसरी तरफ, नए डीजी की तैनाती पर चल रहा संशय शुक्रवार को दूर हो गया, जब कार्मिक विभाग ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चार निदेशकों डॉ. कुसुम नरियाल, डॉ. आभा ममगईं, अजित गौरोला और गीता शर्मा की डीपीसी कर फाइल सीएम को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठता और ज्येष्ठता के आधार पर डॉ. कुसुम नरियाल अगली डीजी हेल्थ हो सकती हैं। डॉ. नरियाल की रिटायरमेंट को अभी एक वर्ष से अधिक का समय है। संभव है कि डॉ. नरियाल की नियुक्ति के लिए आदेश सोमवार को जारी हो जाए। तब तक वह बतौर कार्यवाहक डीजी के तौर पर कार्य करेंगी। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश ने बताया कि डीजी हेल्थ के पद पर डीपीसी कार्मिक विभाग के स्तर से हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed