फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New circle rates will be implemented soon in Uttarakhand read All Updates in hindi

Uttarakhand News: प्रदेश में जल्द लागू होंगे नए सर्किल रेट, अगस्त या सितंबर में ही घोषित हो सकती हैं दरें

Thu, 01 Aug 2024 09:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Aug 2024 09:12 AM IST
सार

पिछले साल सरकार ने काफी विलंब से नई सर्किल दरें लागू कीं थी। इस बार शासन और प्रशासन की इसे लेकर एडवांस तैयारी चल रही है।
 

विज्ञापन
New circle rates will be implemented soon in Uttarakhand read All Updates in hindi
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश सरकार जल्द नई सर्किल दरें लागू कर सकती हैं। जिला प्रशासन के स्तर पर नई सर्किल दरों के प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। कुछ जिलों ने प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिए हैं। सभी जिलों से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद इन्हें शासन को भेज दिया जाएगा। सरकार की कोशिश अगस्त या सितंबर महीने तक नई सर्किल दरें लागू करने की कोशिश है।

विज्ञापन

सरकार प्रत्येक वर्ष भूमि की नई सर्किल दरें तय करती हैं। पिछले साल सरकार ने काफी विलंब से नई सर्किल दरें लागू कीं। सामान्य तौर पर अगस्त महीने से नई सर्किल दरें लागू करने का कायदा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से सरकार इन्हें अक्तूबर महीने से लागू करती आई है। लेकिन इस बार शासन और प्रशासन की इसे लेकर एडवांस तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कुछ जिलों ने तो प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेज भी दिए हैं। शेष जिले प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। सभी जिलाधिकारियों से प्रस्ताव जल्द तैयार करने की अपेक्षा की गई है। वित्त विभाग की कोशिश है कि नई दरें अगस्त महीने में लागू हो जाएं। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, दून समेत छह जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, सर्तक रहने की सलाह

निकाय चुनाव से पहले लागू करने की तैयारी

भूमि की नई सर्किल दरें अगस्त माह में ही लागू करने की तैयारी की एक वजह आसन्न निकाय चुनाव भी माने जा रहे हैं। प्रदेश में अक्तूबर माह में निकाय चुनाव होने की संभावना है। यदि सरकार जल्द सर्किल दरें लागू नहीं करेगी तो निकाय चुनाव में लागू होने वाली आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते इसमें विलंब हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed