फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new chief secretary of uttarakhand.

राकेश शर्मा बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव, 3 महीने कार्यकाल

Sat, 01 Aug 2015 03:29 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
new chief secretary of uttarakhand.

उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह राकेश शर्मा को प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने शाम पौने पांच बजे चार्ज ग्रहण कर लिया। शर्मा प्रदेश के 12वें मुख्य सचिव होंगे। यदि विस्तार नहीं मिला तो उनका कार्यकाल केवल तीन महीने का होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नियुक्ति पत्र जारी होते ही तय समय पर राकेश शर्मा अपने पूर्वाधिकारी निवर्तमान मुख्य सचिव एन रविशंकर के साथ कार्यालय पहुंचे और मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन


चार्ज लेने के बाद शर्मा मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारना है।

इसके अलावा जितने भी दिन इस पद पर रहने का अवसर मिलेगा, राज्य में सड़क और एयर की बेहतर कनेक्टिविटी देने का प्रयास होगा। क्योंकि राज्य में पर्वतीय क्षेत्र से पलायन का एक बड़ा कारण कनेक्टिविटी का अभाव भी है। उन्होंने इसके लिए हिमाचल का उदाहरण भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आई विल गिव माई बेस्ट फॉर द पीपल ऑफ स्टेट'

new chief secretary of uttarakhand.

नवनियुक्त मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि सड़कें ठीक होंगी, सब्सिडी पर हवाई सेवाएं बढ़ाई जाएगी। राज्य में और हेलीपैड बनेंगे ताकि आपदा के समय बचाव के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

किसाऊ डैम पर कहा कि निवर्तमान मुख्य सचिव एन रविशंकर ने अपने समय में इस प्रोजेक्ट का एमओयू साइन कराया है, अब जल्द ही आगे की कार्यवाही होगी। शर्मा ने कहा कि मेरा फोकस तकनीकी, उच्च व चिकित्सा शिक्षा पर भी रहेगा।

इन तीनों विभागों में शिक्षकों के जितने भी पद रिक्त पड़े हैं, उन्हें अभियान चलाकर भरा जाएगा। उन्होंने राज्य में किसी तरह का फाइनेंशियल क्राइसिस होने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रोजेक्ट के लिए कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार सातवें वेतन आयोग के लिए भी तैयारी में जुटी है। अंत में शर्मा ने कहा कि आई विल गिव माई बेस्ट फॉर द पीपल ऑफ स्टेट।

तेरह जिलों की तीन श्रेणियां, जानिए क्या है प्लान

new chief secretary of uttarakhand.

(‌न‌िवर्तमान मुख्य सच‌िव के पदभार ग्रहण करने की तस्वीर)
24 साल इस पर्वतीय राज्य की सेवा करने वाले नए मुख्य सचिव ने प्रदेश के जिलों को लेकर भी एक खाका खींचा। उन्होंने कहा कि चार सीमांत जिले है, पांच मध्य हिमालय से जुड़े है और चार जिले मैदानी है।

इसलिए कोशिश होगी कि तीनों श्रेणी के जिलों का अलग से प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा एकीकृत शहरी विकास योजना बनेगी जिसमें देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर व हल्द्वानी के लिए अलग प्लान और दूसरे शहरों के लिए अलग तरह से नियोजन होगा।

ये रहे अब तक के मुख्य सचिव और उनका कार्यकाल
नाम ------------- कब से ------- कब तक
अजय विक्रम सिंह - 09.11.2000 -- 03.06.2001
मधुकर गुप्ता ----- 04.06.2001 -- 01.09.2003
आरएस टोलिया --- 01.09.2003 --- 04.10.2005
एम रामचंद्रन ----- 04.10.2005 --- 30.10.2006
सुरजीत किशोर दास -- 30.10.2006 -- 11.09.2008
इंदु कुमार पांडेय --- 11.08.2008 --- 02.12.2009
एनएस नपलच्याल --- 02.12.2009 --- 12.09.2010
सुभाष कुमार ------ 13.092010 --- 01.05.2012
आलोक कुमार जैन -- 01.05.2012 -- 03.05.2013
सुभाष कुमार --- 03.05.2013     --- 21.10.2014
एन रविशंकर --- 21.10.2014    --- 31.07.2015
राकेश शर्मा --- 31.07.2015 --- -------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed