फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new-bus stands-built-metropolis

Dehradun News: महानगर में बनेंगे 90 नए बस स्टैंड, मजबूत होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम

Tue, 14 Mar 2023 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
new-bus stands-built-metropolis
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने देहरादून में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे। इस पर अमल शुरू कर दिया गया है। डीएम सोनिका ने ‘अर्बन मोबिलिटी प्लान’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर अफसरों को निर्देशित किया। कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग को आसान बनाया जाए। संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित कर कहा कि सिटी बसों के लिए 90 नए बस स्टाॅप चिन्हित कर इन पर बसों का स्टापेज शुरू कराया जाए, ताकि अधिकतम स्थानों पर शहरवासियों को सिटी, ई-बसों की सुविधा मिल सके। अधिकारियों की टीम बनाकर इन 90 स्थानों का चयन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


छोटे वाहनों के लिए बनेंगे स्टैंड, टोकन सिस्टम लागू होगा
अर्बन मोबिलिटी प्लान को लेकर डीएम ने अफसरों से कहा कि शहर के मुख्य मार्ग पर बसों एवं अन्य मार्गों पर मैक्सी वैन, अन्य छोटे वाहनों के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा स्टैंड निर्धारित मानकों के अनुसार बनाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने डीपीआर तैयार कर निविदा की कार्यवाही करने को कहा। कहा कि देहरादून शहर में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था हेतु कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जाएगी। सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत टोकन सिस्टम व्यवस्था लागू होगी। एप को विकसित कर व्यवस्था को कंट्रोल किया जाएगा।
विज्ञापन


टर्मिनल निर्माण का कार्य तेज हो
डीएम ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए। इसके लिए विभाग कार्ययोजना तैयार करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देकर कहा कि अर्बन टांसपोर्ट सेल का गठन करने प्रतिदिन टास्क बनाकर डाटा एकत्र करें। सभी सिटी बसों को सुविधायुक्त बनाया जाए। बसों के संचालन के लिए जो डिपो और टर्मिनल बनाए जाने हैं, उस पर काम तेज किया जाए। जहां कहीं भी कोई बाधा आ रही है, उसे अवगत कराएं। परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि बस स्टाॅप हेेतु स्थान चिन्हित कर यातायात पुलिस को सूची दें। रूट तय करने में ऐसे मार्गों को प्राथमिकता दें। जहां अभी तक नगर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। छोटे वाहनों को परमिट दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मार्ग जहां छोटे वाहनों के संचालन की आवश्यकता है, उसकी सूचना अरबन ट्रांसपोर्ट सेल को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोण्डे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.एस के बरनवाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि. श्याम सिंह राणा, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून जगदीश लाल, संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार, एमडीडीए, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग, नगर पालिका परिषदों के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed