फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   new born baby girl found in roorkee.

झाड़ियों से आ रही थी रोने की आवाज, देखा तो मिली नवजात बच्ची

Sat, 13 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 13 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
new born baby girl found in roorkee.
नवजात बच्ची - फोटो : AmarUjala

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन की एक बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को चाइल्ड केयर सेंटर भिजवा दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे लोगों ने गंगनहर कोतवाली अंतर्गत नीले पुल के समीप झाड़ियों में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चेतक पुलिस उसे कोतवाली ले आई। यहां से बच्ची को चाइल्ड केयर हरिद्वार भेज दिया गया।

विज्ञापन

बच्ची को गोद लेने वालों का लगा तांता

new born baby girl found in roorkee.
पु‌ल‌िस के सामने पहुंचे कई गोद लेने वाले

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 317 के तहत चेतक पुलिस के कांस्टेबल अनूप सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। बच्ची को किसने झाड़ियों में छोड़ा इसकी पड़ताल की जा रही है। 

झाड़ियों में नवजात बच्ची के मिलने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली, तो लोगों का तांता कोतवाली गंगनहर में लग गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि बच्ची को गोद लेने के लिए अनेक लोग सामने आए, लेकिन इसकी एक कानूनी प्रक्रिया होने की वजह से किसी को भी बच्ची नहीं दी जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed