फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nephew attacked on his aunt with a shovel due to anger in udham singh nagar uttarakhand

छोटी सी बात पर चाची से हुआ विवाद, आवेश में आकर भतीजे ने कर दिया फावड़े से वार

Fri, 03 Jul 2020 02:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Jul 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
nephew attacked on his aunt with a shovel due to anger in udham singh nagar uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
गूलरभोज में खेत की मेढ़ को लेकर रिश्तेदारों के बीच हुई हाथापाई खूनी संघर्ष में बदल गई। आवेश में आकर भतीजे ने फावड़े से अपनी चाची पूर्व ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी के भाई और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... शादीशुदा और दोगुनी उम्र के शख्स के प्यार में पड़ी लड़की, लाख समझाने के बाद भी नहीं माने, तस्वीरों में देखें अंजाम
विज्ञापन


बुधवार को ग्राम चंदायन में भगत सिंह अपनी पत्नी और पूर्व प्रधान संतो देवी (45) के साथ खेत पर धान लगा रहा था। इसी खेत के बराबर में उसके भाई भूरा सिंह का भी खेत है। दोनों परिवारों में जमीन को लेकर रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी जेसी तिवारी ने बताया कि बुधवार को खेत की मेढ़ पर भगत सिंह छिलई कर रहा था। यह देख भूरा का बेटा मदन सिंह भी वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जो खूनी संघर्ष में बदल गई।

संतो देवी के सिर पर वार कर दिया

मारपीट होती देख दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान मदन सिंह ने फावड़े से चाची संतो देवी के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। मौके पर अफरातफरी मच गई।

आनन-फानन में परिजन घायल को लेकर रुद्रपुर अस्पताल पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने संतो देवी को रेफर कर दिया। परिजन उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान संतो देवी की मौत हो गई। 

चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना के बाद मुख्य आरोपी मदन की गिरफ्तारी को लेकर उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। उसके पिता भूरा सिंह और भाई त्रिलोक सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। आरोपी मदन की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। वहीं खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed