फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal opens one more BOP in Baitadi district on Indian nepal border

नेपाल ने भारतीय सीमा से सटे बैतड़ी में एक और बीओपी खोली, सशस्त्र पुलिस की एक टीम तैनात

Thu, 10 Sep 2020 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Sep 2020 10:55 PM IST
सार

  • कहा, बीओपी की स्थापना सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए की

विज्ञापन
Nepal opens one more BOP in Baitadi district on Indian nepal border
नेपाल सीमा पर निगरानी करते भारतीय सेना के जवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में नेपाल से सटी सीमा पर गांवपालिका एक के कुस्मौद घाट पर सशस्त्र पुलिस बल की एक बीओपी स्थापित की गई है। सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल नंबर 51 के गुल्म बीओपी के उप अधीक्षक गणेश शाह के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस की तैनाती के लिए नेपाल सरकार की नीति के अनुसार बीओपी की स्थापना की गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही बैतड़ी में भारत की सीमा पर तीन स्थानों पर सशस्त्र पुलिस बल की बीओपी स्थापित हो गईं हैं। कहा कि बीओपी की स्थापना सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और सीमा पर अपराध को कम करने के लिए की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: चीन सीमा क्षेत्र में आसमान में बनी धुंए की लकीरें, देखकर लोग हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से बीओपी में सशस्त्र पुलिस की एक टीम तैनात की गई है। पंचेश्वर के रोलाघाट और झूलाघाट में सशस्त्र पुलिस बल की बीओपी पहले ही स्थापित हैं। 

अपराध में कमी लाने में मदद मिलेगी

बृहस्पतिवार को कुस्मौद घाट पर बीओपी का उद्घाटन सशस्त्र पुलिस बल नंबर सात के ब्रिगेडियर जनरल हरिशंकर बुडाथोकी ने किया। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में सशस्त्र पुलिस बल की उपस्थिति से सीमा सुरक्षा और अपराध में कमी लाने में मदद मिलेगी। शाह के अनुसार बैतड़ी में भारत के साथ 61 किलोमीटर की सीमा के साथ सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) अब तीन स्थानों पर मौजूद है।

चालू वित्त वर्ष के भीतर जिले के तीन अन्य स्थानों पर बीओपी स्थापित करने की तैयारी की गई है।  कुस्मौद घाट पर बीओपी के उद्घाटन कार्यक्रम में शिवनाथ ग्राम नगर पालिका के वार्ड नंबर एक करन पार्की के वार्ड अध्यक्ष और अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed