फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: Smoke ridges made in sky near China border area

उत्तराखंड: चीन सीमा क्षेत्र में आसमान में बनी धुंए की लकीरें, देखकर लोग हैरान

Thu, 10 Sep 2020 09:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Sep 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Smoke ridges made in sky near China border area
आसमान में बनी धुएं की लकीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में चीन सीमा से लगे क्षेत्र में आसमान में दिखी धुएं की लकीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। स्थानीय लोग इस मामले को भारत और चीन के मध्य सीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ कर देख रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि करीब दो घंटे बाद लकीरें धूमिल हो गईं। इन दिनों सीमा क्षेत्र में वायु सेना के प्रशिक्षण के लिए विमानों की आवाजाही हो रही है। इधर, जोशीमठ के उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल ने मामले में कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है। 
विज्ञापन

चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला बदरीनाथ हाईवे खस्ताहाल

ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, पाखी, हेलंग सहित कई जगहों पर खस्ता हालत में पहुंच गया है, जिससे आम वाहनों के साथ ही सेना के वाहनों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के बाद से चीन सीमा क्षेत्र में सेना के ट्रकों की आवाजाही भी बढ़ गई है। इन ट्रकों में सेना के जवानों के साथ ही अन्य जरूरी सैन्य सामग्री ले जाई जा रही है। प्रत्येक दिन भूस्खलन क्षेत्रों में सेना के वाहन फंस रहे हैं, जिससे जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed