नेपाल ने भारतीय सीमा से सटे बैतड़ी में एक और बीओपी खोली, सशस्त्र पुलिस की एक टीम तैनात
- कहा, बीओपी की स्थापना सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में नेपाल से सटी सीमा पर गांवपालिका एक के कुस्मौद घाट पर सशस्त्र पुलिस बल की एक बीओपी स्थापित की गई है। सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल नंबर 51 के गुल्म बीओपी के उप अधीक्षक गणेश शाह के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस की तैनाती के लिए नेपाल सरकार की नीति के अनुसार बीओपी की स्थापना की गई है।
इसके साथ ही बैतड़ी में भारत की सीमा पर तीन स्थानों पर सशस्त्र पुलिस बल की बीओपी स्थापित हो गईं हैं। कहा कि बीओपी की स्थापना सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और सीमा पर अपराध को कम करने के लिए की गई है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: चीन सीमा क्षेत्र में आसमान में बनी धुंए की लकीरें, देखकर लोग हैरान
बृहस्पतिवार से बीओपी में सशस्त्र पुलिस की एक टीम तैनात की गई है। पंचेश्वर के रोलाघाट और झूलाघाट में सशस्त्र पुलिस बल की बीओपी पहले ही स्थापित हैं।
अपराध में कमी लाने में मदद मिलेगी
बृहस्पतिवार को कुस्मौद घाट पर बीओपी का उद्घाटन सशस्त्र पुलिस बल नंबर सात के ब्रिगेडियर जनरल हरिशंकर बुडाथोकी ने किया। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में सशस्त्र पुलिस बल की उपस्थिति से सीमा सुरक्षा और अपराध में कमी लाने में मदद मिलेगी। शाह के अनुसार बैतड़ी में भारत के साथ 61 किलोमीटर की सीमा के साथ सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) अब तीन स्थानों पर मौजूद है।
चालू वित्त वर्ष के भीतर जिले के तीन अन्य स्थानों पर बीओपी स्थापित करने की तैयारी की गई है। कुस्मौद घाट पर बीओपी के उद्घाटन कार्यक्रम में शिवनाथ ग्राम नगर पालिका के वार्ड नंबर एक करन पार्की के वार्ड अध्यक्ष और अन्य लोग उपस्थित थे।