फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   nepal citizen must have ID to entry in india.

बिना आईडी भारत नहीं आ पाएंगे नेपाली नागरिक

Wed, 03 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Wed, 03 Aug 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
nepal citizen must have ID to entry in india.
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान - फोटो : file photo

15 अगस्त तक बिना आईडी प्रूफ के कोई नेपाली नागरिक भारत में प्रवेश नहीं कर पाएगा। भारत आने वाले नेपाली नागरिकों को अपनी पहचान और नेपाल के नागरिक होने का प्रमाण एसएसबी को दिखाना होगा।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता के मद्देनजर एसएसबी को नेपाल सीमा से भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की आईडी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी के आईजी श्याम सिंह के निर्देश पर 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने एफ कंपनी को नेपाल से भारत आने वाले नागरिकों की आईडी की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट के चलते कहीं कोई अनजान, असामाजिक तत्व और गैर नेपाली नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश न कर पाए, इसके लिए खास सतर्कता बरती जा रही है। भारत सरकार और एसएसबी के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा के तहत 15 अगस्त तक सीमा पर विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफ कंपनी के प्रभारी एसआई हरसुख चौहान ने बताया कि एसएसबी जवान नेपाली नागरिकों की आईडी की जांच कर ही उन्हें भारत प्रवेश करा रहे हैं। उधर इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा ने बताया कि राज्य के उच्चधिकारियों से स्वतंत्रता दिवस तक सीमा पर निगरानी तेज करने के निर्देश मिले हैं।

बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई चौकसी

nepal citizen must have ID to entry in india.
एसएसबी सतर्क - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने टनकपुर से लगी भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले लोगों की सघन तलाश ली गई। बुधवार को पुलिस और एसएसबी ने टनकपुर से लगे बार्डर में ज्वाइंट चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले दोपहिया वाहन चालकों के चालान कर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

उत्तराखंड से लगी नेपाल सीमा सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। सीमा पार से संदिग्धों की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस से पहले ही सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। एसपी दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने बार्डर में ज्वाइंट चेकिंग की।

कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि चेकिंग में ऐसा कोई सामान नहीं मिला जो अवैध तरीके से दोनों देशों के बीच लाया-ले जाया जा रहा हो। अलबत्ता बगैर हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले 15 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। कोतवाल ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed