{"_id":"67868970ddd2a9f72a0c7b13","slug":"neighbor-broke-the-girls-head-case-filed-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-117815-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पड़ोसी ने युवती का सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पड़ोसी ने युवती का सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने एक युवती का सिर फोड़ने पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि युवक संरक्षित पशु की हत्या और स्मैक बेचने का काम करता है। युवक उनके पिता के साथ चल रहे एक मुकदमे को वापस लेने के लिए उनपर दबाव भी बना रह है। पुलिस को दी तहरीर में सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी इकरा ने बताया कि 10 जनवरी को गांव का ही रहने वाले सलमान ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। उसने उनका सिर पकड़ कर दीवार पर मार दिया। उसे गंभीर चोटें आईं। बताया उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप लगाया कि सलमान संरक्षित पशु की हत्या और स्मैक बेचने का काम करता है। उसने उनपर झूठा आरोप लगाया कि वह छिपकर उसकी बातें सुन रही थी। वह उनसे पुरानी रंजिश रखता है। युवती ने बताया कि सलमान के भाईयों के साथ उनके पिता का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। उनपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद