फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Negligence Volvo bus stopped due to rain water filling in the petrol pump of Transport Corporation

लापरवाही! परिवहन निगम के पेट्रोलपंप में बारिश का पानी भर जाने से खड़ी हो गई थी वॉल्वो बस

Tue, 12 Jul 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Negligence Volvo bus stopped due to rain water filling in the petrol pump of Transport Corporation
दून से नई दिल्ली जा रही परिवहन निगम की वॉल्वो बस के टैंक में पेट्रोल पंप से पानी मिला डीजल भरने से गाड़ी खड़ी हो गई थी। विभागीय अफसरों और तकनीकी विशेषज्ञों की जांच में मामले का खुलासा हुआ। अफसरों का कहना है कि बारिश का पानी परिवहन निगम के पेट्रोलपंप के टैंक में भरने से बसों में डीजल के साथ पानी भी जला गया।
विज्ञापन

उधर, आईओसी के तकनीकी विशेषज्ञों ने वोल्वो बस की मरम्मत कर चलने लायक बना दिया। रविवार को परिवहन निगम की वॉल्वो बस नई दिल्ली जा रही थी, पर जैसे ही बस थोड़ी दूर चली, अचानक खड़ी हो गई। चालक ने जब देखा तो पता चला कि बस के डीजल टैंक में तेल संग पानी भरा हुआ है, जिससे बस खड़ी हुई। इसके बाद अफसरों को जानकारी दी गई। सूचना के बाद अफसरों संग परिवहन निगम के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने पेट्रोलपंप की जांच की। पता चला कि बारिश के चलते पानी पेट्रोलपंप के टैंक में चला गया था।
विज्ञापन

निगम के जीएम दीपक जैन ने बताया कि इंडियन आयल कारपोरेशन के अफसरों को जानकारी देकर उनके तकनीकी विशेषज्ञों ने पूरी जांच करने के साथ ही खामियों को दूर किया। यह पहली बार नहीं है, जब निगम के पेट्रोलपंप के टैंक में बारिश का पानी भरा हो। दो साल पूर्व रुड़की में परिवहन निगम के पेट्रोलपंप के टैंक में बारिश का पानी भर गया था, जिससे 12 से अधिक बसें जहां-तहां खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed