{"_id":"64973cc39b2dfc734000dcf4","slug":"negligence-people-forced-to-walk-on-dilapidated-road-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-185448-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: बीस साल पुरानी जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: बीस साल पुरानी जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की मुख्य कालेज रोड बदहाली का शिकार
बाजार की मुख्य कालेज रोड की बदहाल स्थिति स्थानीय निवासियों व बाजार आने वाले ग्राहकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पिछले कई साल से जर्जर हो चुकी सड़क के निर्माण को लेकर नगर पालिका प्रशासन भी गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासियों ने सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
नगर पालिका क्षेत्र के महत्वपूर्ण कालेज रोड पर चलने वाले सड़क की बदहाली के कारण परेशानी उठा रहे हैं। बताते चलें की कालेज रोड नगर का मुख्य बाजार है और यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्राहकों की आवाजाही होती है। इसके अलावा रोड से आवासीय क्षेत्र सटा होने के कारण स्थानीय निवासियों का भी भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है। उत्तराखंड के अस्तित्व में आने के बाद पहली चुनी हुई सरकार में लगभग बीस साल पहले सड़क का निर्माण कराया गया था। दस साल तक सड़क की स्थिति ठीक रही लेकिन इसके बाद साल दर साल क्षतिग्रस्त होने के कारण बदहाली बढ़ती रही। स्थानीय निवासी व दुकानदार धीरज कुमार, अमित कुमार, वासुदेव शर्मा, मंगत साहू का कहना है कि मुख्य बाजार का हिस्सा होने के कारण कालेज रोड पर दिनभर अत्यधिक भीड़ रहती है। सड़क खराब होने से काफी असुविधाएं यहां आने वालों को रहती हैं। पालिका प्रशासन को शहर के इस बाजार की सुध लेनी चाहिए। उधर नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा ने बताया कि सड़क के निर्माण की सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं शीघ्र ही उसे बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।