फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Negligence of officials, death of innocent

ऊर्जा निगम अधिकारियों की लापरवाही, निर्दोष की मौत

Wed, 12 Jan 2022 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Negligence of officials, death of innocent
09 सड़क के बीचोंबीच खड़े इस बिजली के पोल से टकराकर हुई थी होटल कर्मचारी की मौत। - फोटो : RISHIKESH
शिवानंद गेट के पास बिजली के खंभे से टकराने से होटल कर्मचारी की मौत के बाद अब विभाग एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली के 42 खंभे शिफ्टिंग के लिए ऊर्जा निगम को 28 लाख रुपये जारी करने का दावा कर रहा है, लेकिन ऊर्जा निगम ने हाईवे से खंभे शिफ्ट करने के लिए अब तक टेंडर जारी नहीं किए हैं।
रविवार रात को शिवानंद गेट के पास एक बाइक बिजली खंभे से टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार होटल कर्मचारी की मौत हो गई थी। मौजूदा स्थिति यह है कि खंभे हाईवे के बीच में आ गए हैं, जिससे आए दिन वाहन चालक इनसे टकराकर घायल हो रहे हैं। सड़क के चौड़ीकरण के बाद बिजली के खंभे शिफ्ट नहीं किए गए, जबकि अधिकारियों की यह लापरवाही होटलकर्मी के परिवार को जिंदगी भर का जख्म दे गई, जो कभी पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन

लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल की ओर से ऊर्जा निगम नई टिहरी को एस्टीमेट के मुताबिक धनराशि जारी कर दी है। खंभे को न हटाना ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही है। बिजली के खंभे से टकराने के बाद होटल कर्मचारी की मौत के लिए ऊर्जा निगम टिहरी, मुनिकीरेती जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोहनलाल, अपर सहायक अभियंता, एनएच श्रीनगर गढ़वाल
ऊर्जा निगम ने हाईवे से करीब 42 बिजली के खंभे हटाने के लिए 28 लाख का एस्टीमेट बनाकर भेजा था, लेकिन सात महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल ने बजट जारी नहीं किया। होटल कर्मचारी की मौत के लिए एनएच श्रीनगर जिम्मेदार है।
-मदन मोहन बहुगुणा, एसडीओ ऊर्जा निगम मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed