{"_id":"6a8b58368a42c94c75045392","slug":"negligence-in-records-regarding-narcotics-and-expired-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1049343-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नारकोटिक और एक्सपायरी दवाओं के रिकॉर्ड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नारकोटिक और एक्सपायरी दवाओं के रिकॉर्ड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Mon, 24 Aug 2026 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी की रविवार को आयोजित छमाही बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगूड़ी ने दवा कारोबारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि दवाओं के रखरखाव और विशेषकर नारकोटिक ड्रग्स के रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान या गोदाम में नियमों की अनदेखी मिली, तो संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शहर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि दवा व्यवसाय सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा है, इसलिए इसे पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने दुकानों में साफ-सफाई का ध्यान रखने और एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि नारकोटिक, शेड्यूल-एच और एनआरएक्स श्रेणी की दवाओं की खरीद और बिक्री का पक्का हिसाब रखना अनिवार्य है।
कारोबारियों को इन दवाओं के बिल और रिकॉर्ड पूरी तरह व्यवस्थित रखने होंगे, ताकि जांच के दौरान कोई परेशानी न हो।बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक विजय जायसवाल, अध्यक्ष दीपक जैन, अमित सोनी, मित्तर लाल, आशीष जैन, अजय गर्ग और प्रदीप पोत्रा समेत कई संगठन के पदाधिकारी व दवा कारोबारी मौजूद रहे।