फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET UG second phase No admission below 577 marks in government MBBS colleges Uttarakhand news in hindi

NEET UG Second Phase: सरकारी MBBS कॉलेजों में 577 अंक से नीचे दाखिला नहीं, पढ़ें सीट आवंटन की पूरी जानकारी

Fri, 25 Nov 2022 12:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Nov 2022 12:05 PM IST
सार

एचएनबी मेडिकल विवि ने पहले चरण की नीट यूजी काउंसिलिंग के बाद बची हुई 507 सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग की। हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में 72, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 75 और गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज में 109 एमबीबीएस सीटें आवंटित की गईं।

विज्ञापन
NEET UG second phase No admission below 577 marks in government MBBS colleges Uttarakhand news in hindi
ICAR Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों में नीट यूजी के 720 में से 577 अंकों तक के छात्रों को दाखिला मिलेगा। एचएनबी मेडिकल विवि ने बृहस्पतिवार को नीट यूजी के दूसरे चरण का सीट आवंटन कर दिया है। जिसके तहत 507 सीटें आवंटित की गई हैं।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल विवि ने पहले चरण की नीट यूजी काउंसिलिंग के बाद बची हुई 507 सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग की। दून मेडिकल कॉलेज में 27, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 24, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 92 और सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में 72 एमबीबीएस सीटें आवंटित की गईं।
विज्ञापन


हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में 72, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 75 और गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज में 109 एमबीबीएस सीटें आवंटित की गईं। वहीं, सीमा डेंटल कॉलेज में 25 और उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में 11 बीडीएस सीटें आवंटित की गई हैं। आवंटित सीटों पर छात्रों को 29 नवंबर तक दाखिला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस कॉलेज में किस श्रेणी के कितने अंकों तक सीट आवंटित

कॉलेज का नाम जनरल ओबीसी एससी एसटी
दून मेडिकल कॉलेज 600 569 403 399
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज 597 571 458 00
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज- 585 557 378 383
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज 577 553 364 380

(नोट- नीट यूजी परीक्षा 720 अंकों की होती है, जिसमें से इतने अंक वालों को सीट आवंटित हुई है)
 

हल्द्वानी नहीं, दून मेडिकल कॉलेज पसंद
एक समय हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज छात्रों की पहली पसंद होता था। यहां की कटऑफ भी अन्य के मुकाबले ज्यादा रहती थी लेकिन दून मेडिकल कॉलेज तेजी से छात्रों की पहली पसंद बना है। यही वजह है कि दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भी जनरल की कटऑफ 600 अंकों पर रुकी रही।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्पीकर के आदेश को बताया सही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed