{"_id":"63a433f744e0c946193e796c","slug":"neet-ug-counseling-14-mbbs-105-bds-seats-remained-vacant-in-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश में एमबीबीएस की 14, बीडीएस की 105 सीटें खाली, चार काउंसिलिंग के बाद भी नहीं भर पाई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश में एमबीबीएस की 14, बीडीएस की 105 सीटें खाली, चार काउंसिलिंग के बाद भी नहीं भर पाई पूरी
Thu, 22 Dec 2022 04:40 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:40 PM IST
सार
पहली बार ऐसा हुआ है कि जब इतनी बड़ी संख्या में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें खाली रह गई हैं। एमबीबीएस की 15 सीटों का आवंटन हो गया जबकि 14 खाली रह गईं। वहीं, बीडीएस की 105 सीटों के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड में एक भी छात्र नहीं आया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में नीट यूजी की चार काउंसिलिंग के बाद भी एमबीबीएस की 14 और बीडीएस की 105 सीटें खाली रह गई हैं। अब इन सीटों पर दाखिले के लिए कॉलेज एक और काउंसिलिंग की गुहार सरकार से लगा रहे हैं। एचएनबी मेडिकल विवि ने बुधवार को एमबीबीएस की 29 और बीडीएस की 105 सीटों के लिए दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर परिसर में स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसिलिंग कराई।
विज्ञापन
इसमें एमबीबीएस की 15 सीटों का आवंटन हो गया जबकि 14 खाली रह गईं। वहीं, बीडीएस की 105 सीटों के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड में एक भी छात्र नहीं आया। पहली बार ऐसा हुआ है कि जब इतनी बड़ी संख्या में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....Ankita Murder Case: नार्को टेस्ट कराने से पलटे आरोपी, अब तीन जनवरी को होगी सुनवाई, जानें आज की ये खास बातें
विज्ञापन
बुधवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीन, दून मेडिकल कॉलेज में एक, एसजीआरआर में छह में से पांच, हिमालयन मेडिकल कॉलेज में सभी तीनों और गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में 16 में से तीन सीटें ही आवंटित हुई। इन पर दाखिले भी दे दिए गए।