{"_id":"590f6e234f1c1b3b54851364","slug":"neet-students-will-get-bonus-number-in-three-question","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET: परीक्षार्थियों को बोर्ड देगा बोनस अंक, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET: परीक्षार्थियों को बोर्ड देगा बोनस अंक, ये है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई नीट एग्जाम में इस बार तीन सवालों ने अभ्यर्थियों को काफी परेशान किया। दरअसल, इन तीन सवालों का प्रश्नपत्र में सही जवाब नहीं मिला। विषय विशेषज्ञों ने भी इन सवालों को गलत करार दिया है। लिहाजा माना जा रहा है कि बोर्ड इन तीन सवालों पर बोनस अंक देगा।
विज्ञापन
नीट के फिजिक्स पेपर कोड पी में ग्रेविटेशन और करेंट के दो सवालों के कोई जवाब नहीं मिले। सवाल नंबर 156 और सवाल 176 के सभी जवाब गलत थे। दोनों प्रश्नों में चार-चार विकल्प दिए गए थे, लेकिन इनमें से कोई भी सही नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विषय विशेषज्ञ डीके मिश्रा और तपन पांडे का कहना है कि इन दोनों सवालों को हल करने के बाद कोई जवाब नहीं आया है। इसी प्रकार, केमिस्ट्री में भी सवाल नंबर चार के सभी चारों विकल्प गलत पाए गए हैं। विषय विशेषज्ञ वैभव राय का कहना है कि इनमें से कोई भी विकल्प सही नहीं है। इन तीन सवालों पर बोर्ड बोनस अंक देगा।
विज्ञापन
फिजिक्स के दो सवालों का कोई भी विकल्प सही नहीं पाया गया है। हम अपने छात्रों से सीबीएसई को चैलेंज कराएंगे। मई के अंतिम सप्ताह में आंसर की जारी होने के बाद बोर्ड का फैसला पता चलेगा।
-डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज