फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET Re-Exam Candidates will be able to travel free in roadways buses CS has given the order to issue a govern

NEET Re-Exam: परीक्षार्थी रोडवेज बस में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, सीएस ने शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश

Tue, 09 Jun 2026 10:42 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 09 Jun 2026 10:42 PM IST
सार

सीएस ने सभी जिलाधिकारियों बारिश की संभावना को देखते हुए सड़कें बंद होने पर बैकअप प्लान भी तैयार रखे जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
NEET Re-Exam Candidates will be able to travel free in roadways buses CS has given the order to issue a govern
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों के संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जल्द शासनादेश जारी करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


सीएस ने सभी जिलाधिकारियों बारिश की संभावना को देखते हुए सड़कें बंद होने पर बैकअप प्लान भी तैयार रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 14 जून को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा के लिए भी सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने पेश की मिसाल: सोमेश्वर महादेव को दान की संपत्ति, धार्मिक कार्यों में लगेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारियों को सभी आवश्यक जांचें और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा व आवश्यक तैयारियों के संबंध में भी अफसरों को निर्देश दिए। बैठक में अध्यक्ष उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जीएस मार्ताेलिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed