{"_id":"6a3111d156abcd8e5509ad37","slug":"neet-aspirant-hangs-herself-suicide-note-found-in-room-disheartened-by-lack-of-success-dehradun-news-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मम्मी-पापा लव यू...लिखकर टाॅपर ने दी जान, नीट की तैयारी कर रही छात्रा असफलता मिलने से थी हताश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मम्मी-पापा लव यू...लिखकर टाॅपर ने दी जान, नीट की तैयारी कर रही छात्रा असफलता मिलने से थी हताश
Wed, 17 Jun 2026 01:24 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:24 PM IST
सार
राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में 23 वर्षीय रिया कुमारी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान जे दी। रिया कुमारी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
छात्रा ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
देहरादून पटेलनगर के चंद्रबनी की रहने वाली एक टाॅपर छात्रा ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें मम्मी-पापा आई लव यूव लिखकर उसने माैत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। पटेलनगर के चंद्रबनी की रहने वाली रिया थापा-23 का शव घर में खिड़की से बंधे फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, रिया ने इस बार नीट की परीक्षा दी थी जिसमें उसे अच्छे परिणाम की उम्मीद थी लेकिन अब परीक्षा रद्द होने से वह हताशा की शिकार हो गई।परिजनों ने रिया के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि रिया देर रात तक पढ़ाई करती थी। सुबह के वक्त रिया जब नीचे नहीं आई तो उनकी मां ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पता चला कि रिया फंदे से लटक रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि रिया के पिता की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाकर रिया के शव को नीचे उतरवाया गया।
विज्ञापन
मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पिछले दिनों ही उसने नीट का पेपर दिया था। अब आने वाली नीट की परीक्षा के लिए भी तैयारी कर रही थी। रिया के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने आई लव यू मम्मी पापा...मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं लिखा हुआ है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: निशानेबाज जसपाल राणा के परिवार से दुखद खबर आई सामने, मां का निधन, बेटे के जाने का गम नहीं सह पाईं
सीओ सदर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। परिजनों ने रिया के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया था।इस पर नियमानुसार कार्रवाई कर बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सुसाइड नोट की जांच कराई जाएगी।