फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   neet 2017 state topper Hrithik made Hatrick

NEET 2017: स्टेट टॉपर ऋतिक ने लगाई‘हैट्रिक’, जानिए

Sat, 24 Jun 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Jun 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
neet 2017 state topper Hrithik made Hatrick
neet state topper Hrithik - फोटो : amarujala

जिपमर और एम्स की प्रवेश परीक्षा के बाद नीट में भी दून के ऋतिक चौहान ने स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। नीट में उन्होंने ऑल इंडिया 317वीं रैंक हासिल की। हैट्रिक बनाने वाले ऋतिक ने अपनी पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से विशेषकर दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन


देहरादून में निरंजनपुर अशोका पार्क निवासी एमडीडीए के जेई विनोद कुमार चौहान के छोटे बेटे ऋतिक सेंट ज्यूड्स स्कूल से 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं करने के बाद गत वर्ष 95.5 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की थी। इस बीच उन्होंने नीट और एम्स का एग्जाम दिया। नीट में उन्हें 413 अंक मिले जबकि एम्स में 5300 से ऊपर रैंक आई।
विज्ञापन


लिहाजा, ऋतिक ने एक साल एग्जाम की तैयारी का प्लान बनाया। एक साल की मेहनत के बाद इस साल ऋतिक ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। ऋतिक के दादा डॉ. अचपल सिंह चौहान भी बच्चे की कामयाबी पर बेहद खुश हैं। ऋतिक ने जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च(जिपमर) की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 55वीं रैंक हासिल की। शुक्रवार को जारी हुए नीट के नतीजों में ऋतिक ने ऑल इंडिया 317वीं रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है। उनके शिक्षक एवं अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि इस बार ऋतिक प्रदेश में टॉप करेगा।

ऋतिक ने दिए अपनी सफलता के मंत्र, पढ़ें

neet 2017 state topper Hrithik made Hatrick
neet state topper Hrithik - फोटो : amarujala

ऋतिक के मुताबिक ज्यादातर बच्चे सोचते हैं कि 18 या 12 घंटे पढ़कर परीक्षा की तैयारी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ऋतिक का कहना है कि पढ़ाई में क्वांटिटी के बजाय क्वालिटी पर ध्यान रखें।

हर रोज सुबह कम से कम आधा घंटे योगा जरूर करें। रात में दो से तीन बजे जगने के बजाए जल्दी सो जाओ और सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करो। ऋतिक के मुताबिक फिजिक्स में सबसे पहले सभी चैप्टर क्लियर करो।

डाउट्स अपने टीचर से क्लियर कर लो। आखिरी मौके पर केवल प्रश्नों की प्रैक्टिस और फॉर्मूला ही रिवाइज करें। केमिस्ट्री पढ़ते वक्त नोट्स बना लें और बाद में उससे तैयारी करें। बायोलॉजी में लगातार पढ़ते रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed