NEET: इतने अंकों पर मिलेगी सरकारी कोटे में सीट, जानिए कब शुरु होगी काउंसिलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट रिजल्ट आने के बाद अब होनहार दाखिले का गणित भिड़ाने में जुटे हैं। इस बार काउंसिलिंग का तरीका भी बदल दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि इसमें क्या बदलाव किए गए हैं।...
गत वर्षों का काउंसिलिंग रिकॉर्ड देखें तो उत्तराखंड में 720 में से 400 अंकों तक सरकारी कोटे की सीट मिलने की संभावना है जबकि प्राइवेट कॉलेजों में इससे भी नीचे अंकों पर इस साल सीट मिल सकती है। पहली बार प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस की सभी सीटों के लिए सेंट्रलाइज काउंसिलिंग 15 जुलाई के बाद कराई जाएगी।
चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि गत वर्षों के काउंसिलिंग रिकॉर्ड और इस साल की संभावनाओं को देखें तो 400 सीटों तक सरकारी कोटे की सीट मिल सकती है।
कम अंकों तक सीट मिलने की संभावना
उन्होंने बताया कि चूंकि प्राइवेट कॉलेजों की भी संयुक्त काउंसिलिंग होगी, लिहाजा इस साल इससे भी कम अंकों तक सीट मिलने की संभावना है। गत वर्ष के दाखिलों को देखें तो नीट में सामान्य वर्ग के 208 स्टेट रैंक वाले छात्र को दून मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था।
इसी प्रकार, श्रीनगर कॉलेज में 221 और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 220 रैंक वाले छात्र को दाखिला मिल गया था। डॉ. आशुतोष सयाना ने रिजल्ट आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में बात की।
उन्होंने बताया कि पहले 30 जून को सीबीएसई की ओर से रिजल्ट का पूरा डाटा स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपा जाएगा। इसके बाद ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर दाखिले को काउंसिलिंग होगी। 15 जुलाई के बाद राज्य में पहले चरण की काउंसिलिंग कराई जाएगी, जिसका शिड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।