{"_id":"89827c92d7541324c29aa62365b38c1d","slug":"nd-tiwari-wishes-to-happy-birthday-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में भी उत्तराखंड उदय, एनडी ने काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में भी उत्तराखंड उदय, एनडी ने काटा केक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Nov 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्थापना सप्ताह का असर लखनऊ में भी दिख रहा है। राज्य स्थापना सप्ताह के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के माल एवेन्यू स्थित आवास पर केक कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, उनकी पत्नी, उज्ज्वला तिवारी, पुत्र रोहित शेखर, समाजसेवी व व्यवसायी दीपक हैड़िया, भाष्कर मट्टू और धनंजय पात्रा ने सामूहिक रूप से केक काटा।
विज्ञापन
पूर्व सीएम एनडी तिवारी ने उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड में चिकित्सा, शिक्षा व पर्यटन क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत बताई। एनडी उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के भी मुख्यमंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
