फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari take charge of jnnyc.

88 साल के एनडी ने संभाला नेहरू युवा केंद्र का मोर्चा

Wed, 08 Oct 2014 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून Updated Wed, 08 Oct 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
nd tiwari take charge of jnnyc.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र (जेएनएनवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण दत्त तिवारी ने मंगलवार को जेएनएनवाईसी मुख्यालय पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि अब वह सक्रिय राजनीति से दूर हैं, इसलिए इसका कामकाज वे खुद देखेंगे। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने आगे की रणनीति व विस्तार को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में पी. गोवर्धन रेड्डी को भी बुलाया गया था, लेकिन वर्किंग अध्यक्ष पद से हटाए जाने के चलते वह नहीं पहुंचे।

एनडी तिवारी ने बताया कि जब वे सक्रिय राजनीति में व्यस्त थे, तब यहां का कामकाज ठीक से चले इसलिए रेड्डी को 1995 में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब वे सक्रिय राजनीति से दूर हैं, इसलिए दोबारा अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड्डी को उन्होंने अपनी ओर से नियुक्त किया था तो अब वे उसे हटा रहे हैं। इससे पहले हुई बैठक में सदस्यों ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव पास कर दिया। साथ ही उन्होंने पिछले वर्किंग अध्यक्ष के संविधान के खिलाफ किए गए काम की लिखित शिकायत पुलिस से की है।

अच्छी योजनाओं पर मोदी के साथ: एनडी

nd tiwari take charge of jnnyc.

एनडी तिवारी ने युवा केंद्र के कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रवीण सिंह ऐरन को केंद्र का डायरेक्टर जनरल व पुरुषोत्तम गोयल को महासचिव नियुक्त किया है। पुरुषोत्तम गोयल ने बताया कि बीते कई वर्षों से युवा केंद्र का कामकाज ठप पड़ा है।

कई ऐसे काम हैं जो कि संविधानों के खिलाफ हुए हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक ऑडिट तक नहीं हो रहा था। अब युवा केंद्र के मिशन को आगे ले जाएंगे। इस मौके पर उज्जवला तिवारी, एसडी. शर्मा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी ने कहा कि अच्छी योजनाओं व विकास के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। उनकी कई योजनाएं है जो कि काबिले तारीफ है। हम उसका समर्थन करते हैं।

कांग्रेस पर साधा न‌िशाना
सफाई अभियान में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर पार्टी से ऊपर जाकर सोचना चाहिए। उसी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के माध्यम से युवाओं को जोड़ेंगे। जल्द ही इसके विस्तार व भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed