फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari in nainital

तिवारी ठोंक रहे नैनीताल में ताल, कांग्रेस में हलचल

Tue, 25 Mar 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला, नैनीताल
अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 25 Mar 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari in nainital

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है। राज्य की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के अभी तक नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

विज्ञापन


पढ़ें, पीडीएफ के हाथ है उत्तराखंड सरकार की चाबी
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के दौरे ने कांग्रेस के संभावित दावेदारों और संगठन के भीतर हलचलें बढ़ी दी हैं।

कांग्रेस को छोड़ सभी घोषित कर चुके हैं प्रत्याशी
अब तक इस सीट पर भाजपा से भगत सिंह कोश्यारी, बीएसपी से लईक अहमद, सपा से अवतार सिंह, ‘आप’ से बल्ली सिंह चीमा, भाकपा माले से कैलाश पांडे का नाम फाइनल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, देश भर में नमो-नमो करेंगे सतपाल महाराज


कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में वर्तमान सांसद केसी सिंह बाबा ने 2004 और 2009 में लगातार यह सीट पार्टी की झोली में डाली है तो दूसरे दावेदार डा. महेंद्र पाल ने 1989 के आम चुनाव और 2002 के उप चुनाव में कांग्रेस से यह सीट जीती थी।

पढ़ें, गर्ल्स हॉस्टल के चप्पे-चप्पे पर थे सीसीटीवी कैमरे

तीसरे दावेदार तिलकराज बेहड़ 1993 और 1996 में दो बार हल्द्वानी तथा 2002, 2007 में रुद्रपुर विधायक रह चुके हैं। प्रकाश जोशी भी कांग्रेस के कद्दावर और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले नेताओं में शुमार हैं पर इन दावेदारों के बीच तिवारी का ताजा दौरा असमंजस की स्थिति पैदा कर गया है।

तिवारी बता रहे निजी दौरा
हालांकि, तिवारी ने दौरे को निजी करार दिया है, पर उनके करीबियों की मानें तो तिवारी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। इन अटकलों के बाद कांग्रेस के घोषित होने वाले प्रत्याशी पर अब सबकी नजरें टिक गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed