एनडी तिवारी ने फिर दे डाली कांग्रेसियों को नसीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी पत्नी उज्ज्वला के साथ पहाड़ों की रानी की सैर पर पहुंचे। तिवारी ने पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल से मसूरी में विकास कार्यों के बारे में पूछताछ की।
वयोवृद्ध नेता ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने जहां मुख्यमंत्री हरीश रावत के कामकाज की तारीफ की वहीं, कांग्रेसियों को राज्य के विकास के लिए गुटबाजी छोड़ने की नसीहत दी।
प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत करने की बात कही। शुक्रवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी का काफिला कुलड़ी स्थित होटल ब्रेंटवुड पहुंचा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीशचंद्र ढौंडियाल, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप साहनी और पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने उनकी अगवानी की।
हरीश रावत की तारीफ
पत्रकारों से बातचीत में तिवारी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के कामकाज की तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि हरीश रावत जमीन से जुड़े नेता हैं।
पहाड़ का दुखदर्द अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कांग्रेसियों को नसीहत दी कि विकास के लिए गुटबाजी छोड़ दें। तिवारी ने कहा कि राज्य के चौतरफा विकास के लिए वे प्रधानमंत्री से भी बातचीत करेंगे।
तिवारी ने पालिकाध्यक्ष मल्ल से विकास कार्यों की जानकारी ली। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में की गई घोषणाओं के बावत पूछा। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा हैं, राज्य की सेवा करेंगे। पत्नी उज्ज्वला की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे बाद मेरा परिवार भी राज्य की सेवा करेगा।