फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NCC cadet travel allowance increase quadrupled

एनसीसी कैडेटों के यात्रा भत्ता में इजाफा, अब मिलेगा चार गुना ज्यादा

Fri, 24 Nov 2017 02:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Nov 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
NCC cadet travel allowance increase quadrupled
money

NCC कैडेटों की यात्रा के दौरान मिलने वाले दैनिक भत्तों में इजाफा करते हुए चार गुना बढ़ा दिया है। कैडेटों को अब 30 रुपए के बजाय 125 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त एनसीसी प्रशिक्षण शिविरों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पेट्रोल की दर, सहयोगी एनसीसी अधिकारियों को दिए जाने वाले मानदेय की धनराशि में भी बढ़ोतरी की गई है।  शासन ने इस बाबत शासनादेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सचिव डॉ. भूपिन्दर कौर औलख के आदेशों के मुताबिक एनसीसी कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रति कैडेट निर्धारित पेट्रोल व्यय की वर्तमान दर 55 रुपए को संशोधित कर दो लीटर निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार सेंट्रली आर्गनाइज्ड शिविर के लिए प्रति कैडेट निर्धारित पेट्रोल व्यय की वर्तमान दर को संशोधित कर तीन लीटर किया है। यह व्यय केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 75-25 के अनुपात में वहन किया जाएगा।

इसी तरह सहयोगी एनसीसी अधिकारियों को दिए जाने वाले मानदेय की दरों में भी बढ़ोतरी करते हुए सीनियर डिवीजन में लेफ्टिनेंट, कैप्टन एवं मेजर को देय वर्तमान दरों क्रमश: 900, 1000, 1100 को बढ़ाकर 2000, 2500, 3000 कर दिया है।

इसी प्रकार जूनियर डिवीजन में थर्ड ऑफिसर, सेकेंड ऑफिसर, फर्स्ट ऑफिसर एवं चीफ ऑफिसर की देय वर्तमान दरों क्रमश: 700, 750, 800 एवं 850 को बढ़ाकर 1800, 2000, 2200 एवं 2500 कर दिया है।


प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाले सहयोगी एनसीसी अधिकारियों के लिए निर्धारित रेल/सड़क यात्रा के दौरान दैनिक भत्ते की वर्तमान दर 35 रुपए को बढ़ाकर 130 रुपए प्रतिदिन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed