फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NCB team arrested person from Maharashtra in Kedarnath Dham with LSD drugs kedarnath Yatra

Uttarakhand: केदारनाथ आए महाराष्ट्र के यात्री से ड्रग्स बरामद, एनसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 12:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Jul 2025 12:44 PM IST
सार

यात्रा मार्ग और अन्य स्थानों पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अपनी जांच और तेज कर दी है। एनसीबी की टीम ने केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को ड्रग्स के साथ पकड़ा। केदारनाथ यात्रा और स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की ड्रग्स का यह पहला मामला है।

विज्ञापन
NCB team arrested person from Maharashtra in Kedarnath Dham with LSD drugs kedarnath Yatra
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

देहरादून नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को एलएसडी ड्रग्स (लिसर्जिक एसिड डाइएथाइलैमाइड) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। केदारनाथ यात्रा के दौरान इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।

विज्ञापन


घटना के बाद जिला पुलिस ने यात्रा मार्ग और अन्य स्थानों पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अपनी जांच और तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में ड्रग्स बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर बीते 3 जुलाई को एनसीबी की टीम फाटा पहुंची थी।
विज्ञापन


ड्रग्स का यह पहला मामला
टीम ने गुप्तकाशी थाना पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की और केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र निवासी शशिकांत के पास 0.26 ग्राम एलएसडी पाई। एसपी ने बताया कि आरोपी ने यह ड्रग्स डाक के जरिए मंगवाई थी और उसे स्वयं इसका सेवन करना था। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि केदारनाथ यात्रा और स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की ड्रग्स का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath Highway:  उमट्टा में भूस्खलन का बढ़ रहा दायरा, हाईवे के लिए बना खतरा, निरीक्षण करेगी टीम

देहरादून नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। आरोपी के साथ के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि एलएसडी को ‘’एसिड ट्रिप’’ भी कहा जाता है। यह गंधहीन, रंगहीन और स्वादहीन होता है। इस नशे से ग्रसित लोग इसे कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर लगाकर चाटते या निगलते हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed