Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Update landslide scope in Umatta on Badrinath Highway is increasing Uttarakhand news

Badrinath Highway: उमट्टा में भूस्खलन का बढ़ रहा दायरा, हाईवे के लिए बना खतरा, निरीक्षण करेगी टीम

Sat, 05 Jul 2025 12:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Jul 2025 12:19 PM IST
सार

बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र का एनएचआईडीसीएल और प्रशासन की टीम निरीक्षण करेगी। शुक्रवार को दो घंटे तक यातायात डायवर्ट किया गया था।

विज्ञापन
Badrinath Highway Update landslide scope in Umatta on Badrinath Highway is increasing Uttarakhand news
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा में भूस्खलन क्षेत्र का दायरा बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी के शीर्ष भाग से हो रहा भूस्खलन हाईवे पर आने से यहां बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। शनिवार को एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) और प्रशासन की टीम यहां हाईवे का निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन

जिसके बाद यहां ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को एनएचआईडीसीएल ने दो घंटे (अपराह्न साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक) वाहनों की आवाजाही रोककर मलबा हटाने का काम किया। लेकिन हिल साइड अभी भी टनों मलबा होने से दोबारा हाईवे के बाधित होने के आसार बने हैं।

विज्ञापन

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि हाईवे को पूरी तरह से सुचारु करने को लेकर एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों से बात की जाएगी। मलबे के निस्तारण के लिए आगे भी कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान आम लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जरूरत पड़ी तो हेलिकॉप्टर से पहुंचाई जाएंगी पोलिंग पार्टियां, मानसून के कारण कई जगह सड़कें बंद

भूस्खलन के मुहाने पर खड़ा बदरीश होटल

उमट्टा में बदरीश होटल भूस्खलन के मुहाने पर आ गया है। यदि पहाड़ी से बोल्डर छिटककर आते हैं तो होटल को नुकसान हो सकता है। तीन दिन पूर्व हुए भूस्खलन से होटल के दोनों ओर मलबा घुस गया था। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि शनिवार को एसडीएम को भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि भूस्खलन बढ़ता है तो होटल में तीर्थयात्रियों को ठहराने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed