फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nawazuddin siddiqui blessed with baby boy.

नवाजुद्दीन को बर्थडे गिफ्ट, घर आया नन्हा मेहमान

Wed, 20 May 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 May 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui blessed with baby boy.

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी के जन्मदिन पर उनकी पत्नी अंजली ने नवाज की खुशी कई गुना बढ़ा दी। अंजली ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। संयोग यह रहा कि 19 मई को ही नवाजुद्दीन का जन्मदिन भी होता है। नवाज की एक तीन साल की बेटी शोरा भी है।

विज्ञापन


अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी इन दिनों कश्मीर में फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग में व्यस्त हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में बेटे को जन्म दिया। खबर मिलते ही नवाज ने पत्नी को फोन किया और जल्द आने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं दून में रहने वाले उनके छोटे भाई अलमासुद्दीन ने खबर मिलते ही तुरंत जबलपुर जाने का कार्यक्रम तय कर लिया है। चाचा अलमास भतीजे को देखने के लिए बेताब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई शमास ने कराई थी अंजली से मुलाकात

nawazuddin siddiqui blessed with baby boy.
अलमास ने बताया कि जून में बेटी के जन्मदिन पर नवाज और उनके परिवार को दून बुलाया है। वो परिवार सहित यहां आने वाले हैं। नन्हें मेहमान के आने से पूरे घर में खुशियों का माहौल है। अब जल्दी से नवाजुद्दीन के आने का इंतजार है।

मुंबई में मिले दोनों

नवाज और अंजली पांडे की शादी को चार साल हो गए। दोनों की मुलाकात उनके भाई शमास ने कराई थी। तब अंजली भी मुंबई में अपने करियर के लिए संघर्ष कर रही थी।

नवाज से मुलाकात के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और अंजली ने अपना संघर्ष बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद वह अपनी गृहस्थी में व्यस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed