फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nawazuddin brother film in world film festival.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई के नाम जुड़ी ये बड़ी उपलब्धि

Thu, 06 Aug 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Aug 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin brother film in world film festival.

कनाडा में 27 अगस्त से 7 सितंबर तक होने जा रहे मोंट्रियल वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल 2015 के लिए शॉर्ट फिल्म ‘मियां कल आना’ चुनी गई है।

विज्ञापन


यह अकेली ऐसी फिल्म है जो एशिया फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित हुई है। खास बात ये भी है कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग तीन दिन रखी गई है। देहरादून निवासी बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं तो उनके भाई शमास सिद्दीकी ने इसका निर्देशन किया है।

शॉर्ट फिल्म ‘मियां कल आना’ एक के बाद एक लगातार तीन फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई है। सबसे पहले कान फिल्म फेस्टिवल में इसने तारीफ बटोरी। इसके बाद पाम स्प्रिंग्स (अमेरिका) में हुए फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए चुना गया।
विज्ञापन


अब मोंट्रियल वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल के लिए एशिया से अकेली यही फिल्म चुनी गई है। मोंट्रियल फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए फिल्म के निर्देशक शमास ने खास तैयारियां की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाज ने फिल्म के लिए दी विशेष शुभकामनाएं

nawazuddin brother film in world film festival.

शमास ने बताया कि यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि एशिया से मेरी फिल्म को चुना गया। बताया कि वहां काफी ठंड है तो उसी अनुसार खरीददारी कर ली है। बताया कि भाई नवाज ने फिल्म के लिए विशेष शुभकामनाएं दी हैं।

पिता को करेंगे मिस
शमास ने बताया कि पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी अब दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने भी इस फिल्म में सरपंच की भूमिका निभाई है। बताया कि जिस दिन पिता की मौत की खबर मिली उसी दिन इस फेस्टिवल में फिल्म के चयनित होने की सूचना मिली। बताया कि अब फिल्म में पिता को देखकर फिर उनकी कमी बेहद खलेगी।

महिला को बिना बात की सजा
शमास ने बताया कि फिल्म में यह दिखाया गया है कि हमारे समाज में महिलाएं बेकसूर होते हुए भी पुरुषों की वजह से परेशानी झेलती हैं। बताया कि एक मुस्लिम व्यक्ति गुस्से में अपनी पत्नी को तलाक दे देता है।

जब उसे अपनी गलती का एहसास होता है तो वह महिला को दोबारा पाने के लिए इस्लाम धर्म का पालन करते हुए उसकी किसी दूसरे से शादी करा देता है। इसके बाद वो रोज उस व्यक्ति के घर जाकर पत्नी को तलाक देने को कहता है, लेकिन वह महिला के पहले पति को रोज यही कहकर टालता रहता है कि मियां कल आना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed