{"_id":"6967a32aa2c2599f1608b076","slug":"nawabgarh-warriors-defeated-lords-club-vikasnagar-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-128245-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नवाबगढ़ वारियर ने लॉर्ड्स क्लब विकासनगर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नवाबगढ़ वारियर ने लॉर्ड्स क्लब विकासनगर को हराया
मैच ऑफ द प्लेयर माणिक नेहरा को ट्रॉफी प्रदान करती मुख्य अथिति शाहना बेगम। स्रोत : आयोजित समि
- फोटो : कोच
Link Copied
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज मैदान में आयोजित ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को नवाबगढ़ वारियर ने लॉर्ड्स क्लब विकासनगर का सूपड़ा साफ कर दिया। टीम ने लॉर्ड्स क्लब को 88 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही नवाबगढ़ वारियर की टीम टूर्नामेंट के अगले चरण में प्रवेश कर गई है। नवाबगढ़ वारियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 19.5 ओवर में ऑल आउट होकर 192 रन बनाए। माणिक नेहरा ने सबसे अधिक 36 रन अर्जित किए। बड़े लक्ष्य को भेदने के लिए मैदान में उतरी लॉर्ड्स क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 104 रन पर ही सिमट गई। माणिक नेहरा ने विरोधी टीम के दो विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के दौरान नवाबगढ़ की प्रधान शहाना बेगम, भूपेंद्र चौहान, पंकज नैथाणी, आनंद प्रकाश, रोहन, गौरव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।