फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navy chief rk dhovan on china activity in Indian ocean.

हिंद महासागर में चीनी हरकतों पर नेवी चीफ का कड़ा बयान

Sat, 13 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
navy chief rk dhovan on china activity in Indian ocean.

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में पहुंचे एडमिरल रोबिन धवन ने शनिवार को कहा कि हिंद महासागर में भारतीय नौसेना मजबूत स्थिति में है।

विज्ञापन


हिंद महासागर में चीन के दखल को लेकर नौसेना प्रमुख ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में चीन या किसी अन्य नौसेना के भारतीय सीमा में दखल का कोई वाकया सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


सेना किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम
उन्होंने कहा कि चीनी नौसेना की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वैसे भारतीय नौसेना किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है।

एडमिरल धवन ने कहा कि हमारा मूल उद्देश्य भारतीय समुद्री रेखा को सुरक्षित बनाए रखना है, जिसके लिए रणनीतिक तौर पर हम सक्षम हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से चीन का हिंद महासागर में दखल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन बढ़ा रहा गतिविधि

दक्षिणी चीन सागर में चीन की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। चीन ने कुछ हिस्सों में अपने बेड़ों की तैनाती भी कुछ समय पहले बढ़ाई है।

हालांकि भारतीय समुद्री सीमा में सीधे दखल की घटनाएं अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन चीन ने मई माह में श्वेत पत्र जारी कर अपनी गतिविधियां बढ़ाने का इशारा किया है, जो भारत सहित अन्य देशों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed