फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navodaya school quota for government school student

नवोदय में कोटे से दाखिला पाएंगे सरकारी स्कूल के बच्चे 

Tue, 30 May 2017 01:21 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 May 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
navodaya school quota for government school student
school - फोटो : demo pic

प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। इन स्कूलों के बच्चे अब राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में आसानी से दाखिला पा सकेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार अब राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में इन बच्चों के लिए 60 प्रतिशत कोटा तय करने जा रही है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। कोटे वाली सीटों पर एडमिशन लॉटरी या पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा, यह अभी तय होना है।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी 13 जनपदों में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय हैं। इनमें कुल 4410 सीटें हैं। यहां बच्चों को छठी से इंटरमीडिएट तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है। ड्रेस से लेकर उनके रहने-खाने तक की पूरी व्यवस्था सरकार करती है। ग्रामीण मेधावी छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए इन आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा केंद्र के रूप में स्थापित इन विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन होते हैं। लेकिन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक इन स्कूलों की स्थापना के पीछे जो मंशा थी वह पूरी नहीं हो पा रही है।
 
कई बार लोग जुगाड़बाजी से बच्चों को मेरिट में दर्शाकर दाखिला करा लेते हैं। स्कूलों के जरिये जिन बच्चों को लाभ मिलना चाहिए था, उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक, सरकारी स्कूलों में गरीब तबके के लोगों के बच्चे पढ़ रहे हैं।

ये बच्चे प्राथमिक विद्यालयों से निकलने के बाद आर्थिक कारणों के चलते हाईस्कूल और इंटरमीडिएट नहीं कर पाते। अब सरकार की मंशा है कि सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को नवोदय विद्यालयों में एडमिशन दिया जाए। सरकार इन स्कूलों के बच्चों के लिए कोटा तय करने जा रही है। 

यह है सरकार की मंशा 
अभी प्रदेश में 13 नवोदय विद्यालय हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार हर ब्लॉक में एक आवासीय विद्यालय खोलने जा रही हैं। इसमें कक्षा एक पांच तक के बच्चों के लिए डे बोर्डिंग और आनेजाने की सुविधा एवं छह से आठ तक के बच्चों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना प्रस्तावित है। हालांकि, 95 ब्लॉकों में खुलने वाले इन विद्यालयों का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। इन स्कूलों में भी बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। 


राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 60 फीसदी सीटों पर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों से पढ़कर निकलने वाले बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। अन्य सीटों पर विभाग प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन दे सकता है। विभागीय अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
- अरविंद पांडे, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed