फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Particular religious community Youth reached hotel with minor people protested Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: नाबालिग को लेकर होटल पहुंचे धर्म विशेष के युवक, लोगों को शक हुआ तो बाइक लेकर लगे भागने, गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 09:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता/विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता/विकासनगर। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Jun 2023 09:04 AM IST
सार

दो युवक एक 16 साल की हिमाचल प्रदेश की रहने वाली किशोरी को लेकर चकराता तहसील के सावड़ा कस्बे में पहुंचे। जहां उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। लोगों को  उनपर शक हुआ। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व पुलिस दोनों युवकों और किशोरी को लेकर देर रात कालसी थाने पहुंची।

विज्ञापन
Particular religious community Youth reached hotel with minor people protested Dehradun Uttarakhand news
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म विशेष के दो युवकों के नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। किशोरी के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार की रात को दो युवक एक 16 साल की हिमाचल प्रदेश की रहने वाली किशोरी को लेकर चकराता तहसील के सावड़ा कस्बे में पहुंचे। जहां उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। जब लोगों को पता चला कि दोनों युवक धर्म विशेष से जुड़े हैं, तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने दोनों युवकों से पूछताछ करनी चाही तो वे युवती को बाइक में लेकर वहां से भाग गए। लोगों ने उनका पीछा किया।

विज्ञापन

रुद्र सेना ने जताया आक्रोश

वन विभाग और पुलिस के सहयोग से उन्हें कोटी-कनासर बैरियर पर रोक लिया गया। पूछताछ में पता चला कि किशोरी वर्तमान में पांवटा में रहती है। शौकीन निवासी ढकरानी थाना विकासनगर और शाहरुख निवासी आलमपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। वे हिमाचल के सिलाई होते हुए त्यूणी के रास्ते सावड़ा पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को लेकर कालसी थाने पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंचे रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने धर्म विशेष के युवकों के ऐसा करने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के लिए किशोरी को दोनों युवकों ने बहलाया फुसलाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व पुलिस दोनों युवकों और किशोरी को लेकर देर रात कालसी थाने पहुंची।

ये भी पढ़ें...Dehradun Weather: राजधानी में पूरे महीने के बराबर दो दिन में बरस गया पानी, 10 डिग्री गिरा पारा

राजस्व क्षेत्र मशक के राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed