फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Unity Day celebrated during Ganga Aarti at Purnanand Ghat Rishikesh Sardar Patel birthday

Rishikesh: पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती के दौरान मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, लौह पुरुष को किया गया याद

Fri, 01 Nov 2024 07:53 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Nov 2024 07:53 AM IST
सार

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। गंगा आरती में आए सभी देश-विदेश के श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।

विज्ञापन
National Unity Day celebrated during Ganga Aarti at Purnanand Ghat Rishikesh Sardar Patel birthday
ऋषिकेश में मनाया गया एकता दिवस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूर्णानंद घाट जानकी झूला पुल पर महिलाओं द्वारा आयोजित संध्याकालीन विश्व प्रसिद्ध महिला गंगा आरती के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी द्वारा ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।  गंगा आरती में शामिल हुए देश-विदेश की श्रद्धालुओं ने सत्यनिष्ठा एवम एकता से काम करने की शपथ ली।

विज्ञापन


हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता एक ऐसा खजाना है जिसे हमें संजोकर रखना चाहिए। यह हमारे देश की ताकत और गौरव है। आज भी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना आवश्यक है ताकि हम मिलकर चुनौतियों का सामना कर सकें और देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचा सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand : बड़कोट में पुजारी का मकान जलकर राख... सामान खाक, देहरादून में कार में लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा डंग ने कहा कि राष्ट्रीय एकता एक ऐसा स्तंभ है जो भारत को मजबूत बनाए रखता है। भारत की संस्कृति और इतिहास से प्रेरणा लेते हुए, हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस एकता का सम्मान करें और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed