{"_id":"6723df3ba3e8fa9ba70e1d93","slug":"uttarakhand-priest-s-house-burnt-to-ashes-in-barkot-goods-destroyed-car-caught-fire-in-dehradun-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उत्तरकाशी बड़कोट में पुजारी का मकान जलकर राख...देहरादून में कार में लगी आग, बमुिश्कल पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उत्तरकाशी बड़कोट में पुजारी का मकान जलकर राख...देहरादून में कार में लगी आग, बमुिश्कल पाया काबू
Fri, 01 Nov 2024 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Nov 2024 01:19 AM IST
सार
बड़कोट में एक पुजारी का दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। वहीं दूसरी तरफ देहरादून में एक कार में आग लग गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़कोट के चपटाडी गांव में मां भगवती रेणुका के पुजारी का दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। यहां रखा सारा सामान भी जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा चपटाडी में रेणुका मां के पुजारी रावल शांति प्रसाद सेमवाल के दो मंजिला भवन में आग लग गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु आग बेकाबू होने से लकड़ी का भवन और सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों का आग बुझाने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन व सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
देहरादून कार में लगी आग
देहरादून में कार में आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन देहरादून को कोतवाली पलटनबाजार में कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर यूनिट प्वाइंट कोतवाली व घंटाघर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन