फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Tourism Day: Tourism will become self-employment for 3010 people Uttarakhand News

उत्तराखंड: 3010 लोगों के लिए पर्यटन बनेगा स्वरोजगार, मार्च तक चार हजार से ज्यादा को मिलेगा प्रशिक्षण का मौका

Thu, 25 Jan 2024 02:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Jan 2024 02:54 PM IST
सार

पर्यटन स्वरोजगार का माध्यम बन सके इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। मार्च तक चार हजार से ज्यादा को प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
National Tourism Day: Tourism will become self-employment for 3010 people Uttarakhand News
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के 3010 लोगों के लिए पर्यटन को रोजी-रोटी बनाने के मकसद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने प्रशिक्षण दिया है। मार्च तक चार हजार को प्रशिक्षण देने की योजना है। सैलानियों को राज्य की धरोहर, पुरातत्व, इतिहास, संस्कृति से रूबरू कराने के लिए पर्यटन विभाग ने केंद्रीय परिषद टीएचएससी के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत की।

विज्ञापन


इसके तहत ऋषिकेश, गंगोलीहाट, धारचूला, बड़कोट, रामनगर, कैंचीधाम, रुड़की, मुकतेश्वर, लोहाघाट, कोटद्वार, काशीपुर, देवप्रयाग, रानीखेत, द्वाराहाट, अल्मोड़ा, हर्षिल, चकराता, नानकमत्ता, मुनस्यारी, बेरीनाग, मोरी, सोमेश्वर, हनोल, लैंसडौन में 730 हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षित किए गए।
विज्ञापन


देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, काठगोदाम, टनकपुर में 500 टैक्सी चालकों को प्रशिक्षित किया गया। चारधाम यात्रा मार्ग पर 1280 गेस्ट हाउस केयर टेकर, भोजनालय के मालिक, सर्वर और क्लीनर, कोमी शेफ को प्रशिक्षित किया गया। 500 नेचर गाइड को मसूरी, नैनीताल, नानकमत्ता, देहरादून, बिनसर, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, लोहाघाट, मुनस्यारी में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...National Tourism Day:  हसीन वादियों के बीच बसा बगोरी बनेगा उत्तराखंड का पहला मॉडल पर्यटन गांव, ये है खास पहचान

आगामी मार्च तक विभिन्न पर्यटन स्थलों पर 270 हेरिटेज टूर गाइडों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 720 गेस्ट हाउस केयरटेकर, चारधाम यात्रा मार्ग में भोजनालय के मालिक, सर्वर और क्लीनर, कोमी शेफ को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। अपर निदेशक पूनम चंद ने बताया कि प्रशिक्षण पाने वालों को रोजगार भी मिलने लगा है। लैंसडौन की होटल एसोसिएशन ने रोटेशन के आधार पर ऐसे लोगों को रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed