फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   National Teachers Award 2024 Uttarakhand teacher Kusum Lata gediya for chamoli will be honored

National Teachers Award 2024: उत्तराखंड की शिक्षिका कुसुमलता गडिया को मिलेगा सम्मान, दिल्ली में होंगी पुरस्कृत

Tue, 27 Aug 2024 10:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2024 10:14 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार देशभर के उन शिक्षकों को दिया जाता है।

विज्ञापन
National Teachers Award 2024 Uttarakhand teacher Kusum Lata gediya for chamoli will be honored
शिक्षिका कुसुमलता गडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए उत्तराखंड से एकमात्र चमोली जिले की शिक्षिका कुसुमलता गडिया का चयन हुआ है। कुसुमलता पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका है। उन्हें शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार देशभर के उन शिक्षकों को दिया जाता है। जिसने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम से न केवल विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।
विज्ञापन


इससे पहले कुसुमलता का चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023 के लिए हुआ है। शिक्षिका कुसुमलता ने विद्यालय में लर्निंग कॉर्नर, पेंटिंग, टीएलएम, ऑनलाइन क्लास, वाल पेंटिंग, पोस्टर अभियान के जरिए छात्र छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा से जोड़ा है। उनका मानना है कि रुचिकर शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेगी डॉक्टरों की सुरक्षा, कोलकाता की घटना के बाद लिया फैसला



उन्होंने बताया, समय-समय पर विद्यालय में अन्य शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी संचालित की जाती है। इसके पीछे उद्देश्य है कि छात्रों को एक बेहतर मंच मिले और वे खुलकर सामने आए, जिससे उन्हें खुद पर विश्वास और भरोसा हो सकें। उन्होंने स्कूल की दीवार पर क्यूआर कोड के जरिए भी शिक्षा का मॉडल दिया है।

मेरे लिए मेरे परिवार से बढ़कर मेरा विद्यालय है। आज का दौर डिजिटल शिक्षा का दौर है, इसलिए चुनौती बहुत बढ़ गई है। हमें हर रोज अपडेट होना पड़ेगा। मुझे खुशी है कि मुझे हर स्तर पर सहयोग मिला।
-कुसुमलता, शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed