फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   National skiing championship 2020 will be held in auli from 7th February

बर्फीली वादियों में रोमांच के लिए हो जाएं तैयार, औली में सात फरवरी से होगी नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप

Wed, 15 Jan 2020 07:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2020 07:55 PM IST
सार

  • सात राज्यों की टीमें करेंगी प्रतिभाग , 12 से 16 व इससे अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भी करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
National skiing championship 2020 will be held in auli from 7th February
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप सात से 11 फरवरी तक होगी। चैंपियनशिप में देश के सात राज्यों की टीमों के साथ ही एसएससीबी (सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) की टीम भी प्रतिभाग करेगी। चमोली जिले की टीम का जल्द ही चयन किया जाएगा। चैंपियनशिप में सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। 

विज्ञापन


औली में दिसंबर और जनवरी माह में भारी बर्फबारी हुई है, जो स्कीइंग प्रतियोगिता के लिए बेहद मुफीद मानी जा रही है। अच्छी बर्फबारी को देखते हुए स्की एंड स्नोबोर्ड की ओर से औली में सात से 11 फरवरी तक नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता आयोजन को लेकर औली में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन, विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर, दिल्ली स्की एसोसिएशन, स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन महाराष्ट्र, स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन बिहार, स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन कर्नाटक और एसएससीबी की टीम शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा टीम का चयन

औली में राष्ट्रीय स्तर की सीनियर, जूनियर व सब जूनियर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। सब जूनियर वर्ग में 12 से 14 आयु वर्ग, जूनियर वर्ग में 14 से 16 व सीनियर वर्ग में 16 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन चमोली के अध्यक्ष विवेक पंवार ने बताया कि चमोली जिले की टीम का जल्द ही चयन कर लिया जाएगा। 

ये प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित 
सभी प्रतियोगिताएं महिला और पुरुष वर्ग में होंगी। 15 किलोमीटर क्रास कंट्री, क्रासकंट्री स्प्रिंट 1.5 किमी, स्कीइंग सलालम सीनियर पुरुष व महिला वर्ग, स्नोबोर्ड ज्वाइंट सलालम, स्नोबोर्ड ओपन, सब जूनियर वर्ग सलालम प्रतियोगिताएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed