फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Paralympic Championship 2020 Trials: Uttarakhand 30 Players Selected

नेशनल पैरालंपिक चैंपियनशिप ट्रायल: उत्तराखंड के 30 दिव्यांग बैडमिंटन खिलाड़ियों का हुआ चयन

Thu, 05 Mar 2020 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Mar 2020 09:21 PM IST
सार

  • नेशनल पैरालंपिक चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल, दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
  • चैंपियनशिप में प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व 

विज्ञापन
National Paralympic Championship 2020 Trials: Uttarakhand 30 Players Selected
बैडमिंटन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नेशनल पैरालंपिक चैंपियनशिप के लिए हुए बैडमिंटन ट्रायल में दिव्यांग खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विभिन्न जिलों से दर्जनों खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पथरीबाग स्थित एक स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित ट्रायल में सुबह से पैरालंपिक खिलाड़ी पहुंचने शुरू हुए। कई राउंड में उनके खेल को परखा गया। उत्तराखंड पैरालंपिक एसोसिएशन के सचिव प्रेम कुमार ने कहा कि व्हील चेयर, अपर लिंब वर्ग, लोअर लिंब वर्ग में ट्रायल लिए गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि 19 मार्च से 22 मार्च तक भुवनेश्वर उड़ीसा में नेशनल पैरालंपिक बैडमिंटन चैंपियनशिप होनी है। ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय निर्णायक अमृत पाल सिंह, आदेश डबराल, कमेटी मंडल अध्यक्ष आंशिक रतूड़ी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों की सूची 
व्हील चेयर : भुवनचंद्र गुणवंत, दिग्विजय सिंह, रवि, धनवीर, कमल, नीरजा, मोनिका, निर्मला
अपर लिंब : अमन, रविपाल, किशन कुमार, अक्षत, कमलेश, संदीप, आशीष
लोअर लिंब : दशरथ सिंह, गौरव, सिद्धांत, शरद, नवीन, वीरेंद्र, नीतिश, शिव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed