25 गाड़ियों के नीचे से निकला 5 साल का जांबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने मसूरी आए महाराष्ट्र के पांच वर्षीय प्रेम प्रवीण बोदडे ने फिगर स्केटिंग का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
सिल्वर्टन ग्राउंड में प्रेम ने महज आठ इंच ऊंची आधा दर्जन रस्सियों को पार कर खूब तालियां बटोरी।
इससे पहले महाराष्ट्र में एक प्रतियोगिता में प्रेम लिम्का वर्ल्ड रिकार्ड बुक के लिए 25 टाटा सूमो के नीचे से मात्र 30 सेकेंड में निकला था।
किसी भी स्केटर ने ऐसा करतब नहीं दिखाया
प्रेम के पिता प्रवीण बोदडे ने बताया कि प्रेम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रयासरत है। उनका दावा है कि दुनिया में पांच वर्ष के किसी भी स्केटर ने ऐसा करतब नहीं दिखाया है।
इसलिए प्रेम आने वाले दिनों में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बन जाएगा।
प्रेम को महाराष्ट्र के कोऑपरेटिव बैंक ने अंगीकृत कर लिया है। प्रेम के खेल और प्रतियोगिता का पूरा खर्च बैंक प्रबंधन ही उठा रहा है।