फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   national mango festival 2018 on 16 to 17 July

16 व 17 जुलाई को मनाया जाएगा आम महोत्सव, सीएम करेंगे उद्घाटन 

Sat, 14 Jul 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Jul 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
national mango festival 2018 on 16 to 17 July
trivendra singh rawat

आम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हर साल की भांति इस बार भी उद्यान विभाग ने राष्ट्रीय आम महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली है।

विज्ञापन


16 व 17 जुलाई को किसान भवन में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जिसमें राज्य के सभी जिलों से आम उत्पादक किसानों द्वारा विभिन्न प्रजाति के आमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। व्यवसायिक प्रजातियों की प्रतियोगिता के माध्यम से श्रेष्ठ उत्पादों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन


उद्यान निदेशक आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों को आम उत्पादन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा हर साल राष्ट्रीय आम महोत्सव आयोजित करता है। इस बार भी महोत्सव में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से आम की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। आम उत्पादन में भारत पूरे विश्व में पहले स्थान पर है। जबकि चीन दूसरे व थाईलैंड तीसरे स्थान पर है। पूरे देश में 21.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 185.27 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया जा रहा है। जिसकी औसत उत्पादकता 8.56 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर है। जोकि विश्व में आम के कुल उत्पादन का 50 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में आम की 1500 प्रजातियों में 1000 प्रजातियों का व्यवसायिक उत्पादन किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के तराई क्षेत्र के अलावा हरिद्वार व देहरादून में सबसे ज्यादा आम उत्पादन होता है। राज्य में 36422 हेक्टेयर क्षेत्र में 1.50 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया जा रहा है। इसमें लंगड़ा, दशहरी, चौसा, रामकेला, आम्रपाली, बॉम्बे ग्रीन के साथ नवीनतम प्रजाति मल्ल्किा, अंबिका, अरूणिमा, अरूणिका, सूर्या का उत्पादन शामिल है। 23 व 24 जून, 2018 को लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड को आम की अरुणिका प्रजाति के उत्पादन में सर्वोत्तम पुरस्कार मिला। दो दिवसीय महोत्सव में किसानों को आम उत्पादन की तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed