फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Junior Athletics Championships: Gurukul Student Pranav jumped 6.30 meters and made place in top-12

नेशनल जूनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप: गुरुकुल के प्रणव ने 6.30 मीटर जंप लगाई, टॉप-12 में पहुंच फाइनल में जगह पाई

Mon, 14 Nov 2022 09:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Nov 2022 09:15 PM IST
सार

गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के मुख्य अधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने गुरुकुल की स्थापना करते समय यहां के छात्रों को खेल के लिए विशेष प्रोत्साहित किया था। इसी परंपरा में प्रणव चौधरी ने 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 गुवाहाटी में गुरुकुल का परचम फहराया है।

विज्ञापन
National Junior Athletics Championships: Gurukul Student Pranav jumped 6.30 meters and made place in top-12
प्रणव चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के प्रणव चौधरी ने गुवाहाटी में आयोजित 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 में लंबी कूद में 6.30 मीटर जंप लगाकर टॉप-12 में पहुंचकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला मंगलवार को गुवाहाटी में होगा। प्रणव की इस उपलब्धि से गुरुकुल में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: चमोली की मानसी ने वॉकरेस में जीता गोल्ड, अब तक हासिल किए दो पदक
विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के मुख्य अधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने गुरुकुल की स्थापना करते समय यहां के छात्रों को खेल के लिए विशेष प्रोत्साहित किया था। इसी परंपरा में प्रणव चौधरी ने 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 गुवाहाटी में गुरुकुल का परचम फहराया है। हरिद्वार लौटने पर विद्यालय में सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अधिष्ठाता डॉ. नवनीत परमार ने कहा कि खेलों की शृंखला में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को दैनिक खेलों का अभ्यास कराया जाता है। मुख्याध्यापक डॉ. विजेंद्र शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल में प्रारंभिक दौर से ही खेल के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान रहा है।

लंबी कूद, कबड्डी और अन्य खेलों में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पहचान बनाते रहे हैं। जितेंद्र वर्मा, अशोक कुमार आर्य, डॉ. योगेश शास्त्री, डॉ. हुकमचंद, अश्विनी कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, अमर सिंह,  वेदपाल सिंह आदि ने प्रणव की सफलता पर खुशी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed