{"_id":"69cd32bc7a804213a90d1e3d","slug":"national-household-income-survey-launched-in-uttarakhand-dehradun-news-c-5-drn1043-935853-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू
विज्ञापन
-राष्ट्रीय सांख्यिकीय के माध्यम से एक साल तक चलेगा सर्वेक्षण
-प्रत्येक परिवार की वेतन, कृषि, व्यवसाय व मजदूरी से प्राप्त आय का डाटा होगा तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रीय सांख्यिकीय विभाग ने घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। सांख्यिकीय अधिकारियों की टीम घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की अलग-अलग स्रोतों से होने वाली आय का डाटा तैयार करेगी।
पहली बार देश में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण किया जा रहा है। बुधवार से उत्तराखंड में सर्वेक्षण की शुरूआत की गई। सर्वे का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की वेतन, कृषि, व्यवसाय, मजदूरी व अन्य स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी एकत्रित करना है। जिससे देश की वास्तविक आय की स्थिति का आकलन किया जा सके।
राष्ट्रीय सांख्यिकीय विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक नीतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल से उत्तराखंड में घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया गया। सर्वे टीम घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की आय की जानकारी ली जाएगी। यह सर्वेक्षण विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगी।