फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games Uttarakhand is sure to have seven more medals read All Updates in hindi

National Games: उत्तराखंड की झोली में सात और पदक पक्के, पदक तालिका में कर्नाटक का दबदबा बरकरार

Fri, 31 Jan 2025 02:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 31 Jan 2025 02:26 PM IST
सार

उत्तराखंड को आज से शुरू हो रहे योगासन और बॉक्सिंग में भी पदक की आस है। योगासन को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
National Games Uttarakhand is sure to have seven more medals read All Updates in hindi
उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की झोली में सात और पदक पक्के हैं। वुशु में चार और बैडमिंटन में दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वहीं बीच हैंडबॉल में उत्तराखंड स्वर्ण पदक के लिए जान लगाएगा।

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को अब तक वुशु में एक स्वर्ण और दो रजत पदक मिले हैं। इसके अलावा बैडमिंटन, बीच हैंडबॉल सहित कुछ अन्य खेलों में उसे पदक मिलने की उम्मीद है। राज्य को आज से शुरू हो रहे योगासन और बॉक्सिंग में भी पदक की आस है। योगासन को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

पदक तालिका में कर्नाटक का दबदबा बरकरार

अमर उजाला ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में कर्नाटक का दबदबा बरकरार है। कर्नाटक सात स्वर्ण पदक सहित कुल 12 पदकों के साथ पहले नंबर पर है। जबकि मणिपुर ने छह स्वर्ण पदक सहित 11 पदक जीते हैं। जो पदक तालिका में दूसरे एवं महाराष्ट्र चार स्वर्ण सहित 23 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गोवा राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र ने पहला स्थान प्राप्त किया था। लेकिन अभी तक की स्पर्धाओं में कर्नाटक के खिलाडि़यों का वर्चस्व दिखाई दिया है। हालांकि अभी खेलों की शुरुआत हैं। खेल जानकारों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र और सर्विसेज के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के दम पर तालिका में सुधार ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  हरिद्वार जा रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार को लच्छीवाला में पुलिस ने रोका, कोतवाली लाया गया

झारखंड और बिहार का सबसे खराब प्रदर्शन

राष्ट्रीय खेलों में झारखंड और बिहार का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। दोनों ही राज्यों को मात्र एक-एक कांस्य पदक मिला है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed