फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games: Maharashtra won in singles and doubles in lawn tennis.

राष्ट्रीय खेल : लॉन टेनिस में एकल और युगल में महाराष्ट्र ने मारी बाजी

Thu, 06 Feb 2025 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
National Games: Maharashtra won in singles and doubles in lawn tennis.
Iपरेड ग्राउंड में बुधवार को लॉन टेनिस की हुई शुरूआत
विज्ञापन

I

I38वें राष्ट्रीय खेलों के नौवें दिन लॉन टेनिस के पुरुष और महिला वर्ग में विभिन्न मैच खेले गए। महाराष्ट्र की पुरुष टीम ने एकल और युगल दोनों में ही दिल्ली को हराकर जीत हासिल की। परेड ग्राउंड में लॉन टेनिस के मुकाबलों में पुरुष वर्ग में हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली, एसएससीबी, उत्तराखंड, कर्नाटक और तेलंगाना के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी। एकल वर्ग में महाराष्ट्र के अर्नव विजय पपारकर ने दिल्ली के शिवांग भटनागर को 6-1, 3-6, 6-2 से, दिल्ली के सार्थक सुडेन ने महाराष्ट्र के विजय कुमार प्रसाद को 7-5, 5-7, 6-1 से, तमिलनाडु के अभिनव एस. संजीवन ने जगमीत सिंह को 6-2, 6-2 के स्कोर से और मनीष सुरेश कुमार ने उदित कंबोज को 6-1, 6-0 से, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के रिषभ अग्रवाल ने उत्तराखंड के मनजोत सिंह आहुजा को 6-1, 6-2 से और इशाक इकबाल ने अर्नव यादव को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।I

Iइसके अलावा और कर्नाटक के निक्की के. पूनाचा और प्रज्वल देव ने क्रमश: तेलंगाना के आदित्य वर्धन दुद्दूपुदी को 6-3, 6-3 से व शशांक मचेरिया को 6-4, 6-3 से हराकर जीत हासिल की है। वहीं, युगल वर्ग के मुकाबले में महाराष्ट्र के विजय प्रसाद और संदेश दात्तरेय की जोड़ी ने रोहन मेहरा और सार्थक सुडेन को 7-6 (5), 7-6 (6) से हराकर मुकाबला अपने नाम किया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed