फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games in Uttarakhand Meeting in New Delhi today proposed sports venues will be decided

National Games: जीटीसीसी की ओलंपिक संघ के साथ नई दिल्ली में आज होगी बैठक आज, तय होंगे प्रस्तावित खेल स्थान

Sun, 24 Nov 2024 03:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Nov 2024 03:33 PM IST
सार

राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि जीटीसीसी की रिपोर्ट खेल तैयारियों के पक्ष में आएगी क्योंकि कमेटी ने निरीक्षण के दौरान जहां सुधार या बदलाव की जरूरत महसूस की, उस बारे में मौके पर खेल विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया, जिससे उन कमियों को दूर कर लिया जाए। रिपोर्ट में उन बिंदुओं को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
National Games in Uttarakhand Meeting in New Delhi today proposed sports venues will be decided
- फोटो : freepik.com

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आज खेल तैयारियों की अंतिम दिशा तय हो जाएगी। गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ होने वाली बैठक में तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे की रिपोर्ट दाखिल करेगी। इस रिपोर्ट के अनुमोदन के साथ ही राज्य के सात शहरों में प्रस्तावित 34 खेल स्थानों को लेकर कोई संशय नहीं रहेगा। सरकार उन सभी जगहों पर खेल तैयारी और भव्य आयोजन को अंतिम रूप दे सकेगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि जीटीसीसी की रिपोर्ट खेल तैयारियों के पक्ष में आएगी क्योंकि कमेटी ने निरीक्षण के दौरान जहां सुधार या बदलाव की जरूरत महसूस की, उस बारे में मौके पर खेल विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया, जिससे उन कमियों को दूर कर लिया जाए। रिपोर्ट में उन बिंदुओं को भी शामिल किया जाएगा। जिन पर सुधार के निर्देश हैं। कुल मिलाकर यह रिपोर्ट सरकार की तैयारियों और प्रस्तावित खेल स्थानों पर अंतिम मुहर लगा सकती है।
विज्ञापन


Pauri Garhwal: उद्योग नहीं लगाने पर तीन उद्यमियों की भूमि खरीद की अनुमति निरस्त, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन भी शामिल होगी
उत्तराखंड सरकार रिपोर्ट को लेकर सकारात्मक इसलिए भी है कि आईओए ने इस बैठक में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन को भी बुलाया है, ताकि खेलों से संबंधित बाकी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जा सकें क्योंकि अब समय कम बचा है। बैठक के दौरान जीटीसीसी के सुझाव या निर्देश से भी एसोसिएशन को भी अवगत कराया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने के लिए महासचिव डीके सिंह देर शाम नई दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जीटीसीसी की निरीक्षण रिपोर्ट से प्रस्तावित खेल स्थानों का अनुमोदन मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed